ब्रेकिंग
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बीट स्तर पर पुलिसिंग मजबूत होगी : एसपी दीपक भूकर

जिले ड्रोन के मामले हैं केवल अफवाह, अफवाहों पर ना ध्यान दें-- एसपी ।

बीट स्तर पर पुलिसिंग मजबूत होगी: एसपी दीपक भूकर

जिले ड्रोन के मामले हैं केवल अफवाह, अफवाहों पर ना ध्यान दें– एसपी ।।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। शनिवार शाम 5 बजे सई कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से हो सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिसकर्मी अपराधियों से सांठगांठ में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने थानाध्यक्षों को भी सचेत करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बेझिझक अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि अपराध नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करने में पुलिस की भूमिका और अधिक प्रभावी बन सके।

बाइट — दीपक भूकर एसपी प्रतापगढ़।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button