ब्रेकिंग
करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ!
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा।

प्रकृति महायज्ञ के रूप में वृहद पौधरोपण से सत्याग्रह की शुरुआत की गई। लोक भारती के जिला संयोजक डी के शर्मा के सहयोग से शिव गंगा तालाब पर हरि-शंकरी पौधों का रोपण किया गया।

19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 13 जुलाई।

प्रकृति महायज्ञ के रूप में वृहद पौधरोपण से सत्याग्रह की शुरुआत की गई। लोक भारती के जिला संयोजक डी के शर्मा के सहयोग से शिव गंगा तालाब पर हरि-शंकरी पौधों का रोपण किया गया।

प्रसिद्ध पांडवकालीन भयहरण नाथ धाम में कब्जा मुक्ति एवं बकुलाही नदी पुनरोद्धार को लेकर 18 वाँ सामाजिक सत्याग्रह रविवार को बाबा भयहरणनाथ महादेव के समक्ष जारी रहा।

भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा धाम के महासचिव एवं बकुलाही नदी पुनरोद्धार अभियान के संयोजक समाज शेखर के संयोजन में आयोजित

सत्याग्रह के दौरान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बकुलाही नदी पुनरोद्धार के अवशेष सरकारी कार्यों को पूर्ण कराने हेतु 19 जुलाई को बकुलाही मैया एवं भोले नाथ का पूजन कर रचनात्मक सामाजिक संघर्ष एवं सामूहिक सफाई अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

19 वाँ सामाजिक सत्याग्रह भी 19 जुलाई को यथावत जारी रहेगा। धाम एवं नदी के समग्र विकास हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से प्रतिनिधि मंडल की भेंट के लिए महासचिव द्वारा प्रत्यावेदन प्रेषित कर समय प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।

नायब तहसीलदार दिनेश तिवारी ने दूरभाष पर सत्याग्रहियों को आश्वस्त किया कि इसी सप्ताह समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।

सत्याग्रह के पश्चात विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल के साथ संयोजक समाज शेखर, कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह व उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र सहित प्रमुख सदस्यों ने बकुलाही नदी के अवशेष प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की।

विधायक जी ने बताया कि तकनीकी कारणों से लगी रोक का समाधान हो गया है और जल्द कार्य प्रभावी होगा। उन्होंने 19 जुलाई के श्रमदान में सहभागिता का भरोसा भी दिया।

बकुलाही नदी पुनरोद्धार में 2011 से संयोजक के साथ कार्य करने वाले तत्कालीन प्रधान एवं वर्तमान सभासद मोती लाल चौधरी को अमर क्रांतिकारी बाबू गुलाब सिंह समाज रत्न सम्मान से विभूषित किया गया।

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिला प्रभारी मो जलालुद्दीन के नेतृत्व में संगठन ने धाम को कब्जा मुक्त कराने एवं बकुलाही पुनरोद्धार के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने तक संगठित सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि जिला इतिहास समिति के महामंत्री राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि भयहरण नाथ धाम एवं बकुलाही नदी का कार्य समाज के पुनर्जागरण का अद्वितीय उदाहरण है।

इस अवसर पर संरक्षक हीरा लाल जी, राम मन्दिर के पुजारी सीता राम बाबा, अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र, प्रबन्ध समिति सदस्य जय प्रकाश सिंह, भारतीय किसान संघ अम्बवता की जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, ब्लाक मांधाता अध्यक्ष राम बहादुर पटेल, राजेंद्र धुरिया, मन्दिर व्यवस्था उप संयोजक बुद्धि प्रकाश दुबे, सचिव मुरली पांडेय, मेला व्यवस्था सह सचिव शत्रुघन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि राबिन पटेल, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, लाल पांडेय आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button