ब्रेकिंग
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन। शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे,7 साल की बच्ची SRN रेफर इलाज जारी नए प्राविधिक सहायक कृषि विभाग को देंगे नया आयाम प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन
Global भारत न्यूज़प्रतापगढ़प्रयागराज

जच्चा बच्चा की मौत के मामले में जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

(प्रतापगढ़ कुंडा।) नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के मामले में खबर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कुंभकरण नींद टूट गई और मामले की जांच शुरू कर दी है
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मवई कला स्थित आईएमएच नर्सिंग होम में 22 अक्टूबर को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी।

oplus_2
जिसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। सूचना पर पुलिस पहुंची। हालांकि बाद में नर्सिंग होम संचालक ने मृतक के परिजनों से सुलह समझौता कर लिया था। ऐसे में पुलिस वापस लौट आई थी। वहीँ मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने मामले को स्ंज्ञान में लिया। डिप्टी सीएमओ डा. आजाद व स्वास्थ्य अधिकारी आरके सिंह कुंडा कोतवाली पहुंचे। जहां से पुलिस कर्मियों के नर्सिंग होम पहुंचकर मामलें की जांच पड़ताल की। टीम ने नर्सिंग होम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों का बयान भी दर्ज किया। करीब एक घंटे तक जांच के बाद टीम कुंडा कोतवाली पहुंची। जहां से टीम जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। डिप्टी सीएमओ डा. आजाद सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक को चेतावनी दी गई है। साथ ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिारियाें को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button