ब्रेकिंग
कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रधान और पूर्व प्रधान मे जमकर मारपीट, अगर लग जाता फावड़ा तो हो जाती बड़ी घटना

जमीनी विवाद में कभी हो सकता है खुनी संघर्ष, राजस्व विभाग की लापरवाही पड़ सकती है भारी

प्रधान और पूर्व प्रधान मे जमकर मारपीट, अगर लग जाता फावड़ा तो हो जाती बड़ी घटना

 

जमीनी विवाद में कभी हो सकता है खुनी संघर्ष, राजस्व विभाग की लापरवाही पड़ सकती है भारी

 

प्रतापगढ़, महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना बाजार मे सड़क के किनारे की बेशकीमती जमीन पर आधिपत्य जमाने के मामलेबमे कभी भी खुनी संघर्ष हो सकता है। एक ही जमीन के 3 दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए अपना दम दिखा रहे हैं। शुक्रवार को तीनो पक्षों ने महेशगंज थाने मे अपना अपना प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार को समाधान दिवस था तो पुलिस ने राजस्व कर्मियों से उसकी पैमाइश की बात कही लेकिन राजस्व टीम द्वारा हवाई सर्वे किया गया। एक पक्ष अपना निर्माण करवा रहा है तो दो पक्ष उसे रोकना चाहते है।

उसी जमीन पर रविवार की सुबह प्रधान मुकुंद यादव और पूर्व प्रधान सुरेश यादव आपस मे भिड़ गये और जमकर लात जूते चले। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की प्रधान द्वारा फावड़ा उठा कर हमले की कोशिस की गयी वो तो अच्छा की बीच बचाव कर रहे लोगों ने पकड़ लिया नही कोई बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था। लोगों का कहना है की राजस्व टीम इसी तरह हवाई सर्वेक्षण करती रही तो एक दिन कोई बड़ी घटना अवश्य घटेगी। फिलहाल महेशगंज पुलिस के सामने संकट ये है की बिना राजस्व टीम के चिन्हित किये पुलिस कैसे जाने की जमीन वास्तव मे है किसकी और कौन कब्ज़ा करना चाह रहा है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button