ब्रेकिंग
प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित।

कार्यक्रम आज प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के रंजीतपुर चिलबिला वार्ड में कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दूबे के संयोजकत्व में आयोजित किया गया l

कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 29 जून।

कार्यक्रम आज प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के रंजीतपुर चिलबिला वार्ड में कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दूबे के संयोजकत्व में आयोजित किया गया l

जिसमें झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” गाकर कार्यक्रम शुरू हुआ l

उसके उपरांत रंजीतपुर चिलबिला वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीतियों को बताया गया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी जी व संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने किया l

रंजीतपुर चिलबिला वार्ड में जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ.नीरज त्रिपाठी व प्रेम शंकर द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज महंगाई चरम पर है, अधिकारी व कर्मचारी जनता की सुनते नहीं है, फरियादी तहसील व थानों का चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं l

जनपद में जितने भी कार्य व योजनाएं चल रही थी, लगभग सब के सब ठप है, भाजपा सरकार को शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है, प्रतापगढ़ में 728 व प्रदेश में 5000 स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है l जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है राजा गहरी नींद में हैं l

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला व कांग्रेस सेवादल के महासचिव भवानीशंकर दूबे ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस सेवादल देश व प्रदेश के सभी जनपदों में महीने के आखिरी रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित करती है उसके उपरांत डोर टू डोर जनसंपर्क करके कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करती है l

नेता द्वय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक,मंडल,न्यायपंचायत व बूथ लेवल पर कार्य जोरो पर है l

एडवोकेट सुरेंद्र पांडेय ने कांग्रेस सेवादल की टोपी पहनकर कांग्रेस और राहुल गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की l

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गुप्ता, नगर प्रभारी मो.इश्तियाक, अरुण पाण्डेय, नागेन्द्र दूबे, गणेश प्रसाद दूबे, अरविन्द दूबे, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, पुन्नी लाल चौहान, बेलाल अहमद, अमित यादव, पवन शुक्ला, अंजनी पाण्डेय, नानक चन्द्र पाण्डेय, जगदंबा पाण्डेय,विवेक तिवारी, कपिल तिवारी, राजन पाण्डेय, अंकित दूबे, गोमती चौहान, राधे चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button