ब्रेकिंग
धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के लिए 52 लोगो ने किया नामांकन, देखे लिस्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के लिए 52 लोगो ने किया नामांकन, देखे लिस्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के लिए 52 लोगो ने किया नामांकन, देखे लिस्ट

प्रतापगढ़, 10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार शाम 4 बजे तक टेऊँगा स्थित भाजपा कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए 33 और प्रदेश परिषद के लिए 19 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन स्थल पर चुनाव पर्यवेक्षक मंत्री जसवंत सैनी और जिला चुनाव अधिकारी अर्चना मिश्रा उपस्थित रहीं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में वर्तमान जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। इस दौरान विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, और पूर्व मंत्री सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में राजेश सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, माधुरी सिंह, अशोक मिश्रा, अनुराग मिश्रा, राम आसरे पाल, गिरधारी सिंह, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, वरुण प्रताप सिंह, बाबा अमरनाथ शर्मा, अजय सिंह और प्रतिभा सिंह आदि शामिल हैं।

इस दौरान नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नामांकन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद अब पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मिलकर चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

Pratapgarh news
Pratapgarh

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button