ब्रेकिंग
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी
उत्तरप्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन।

महिलाओं ने राजधानी लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा अमर्यादित और असभ्य भाषा का प्रयोग करने पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 30 अगस्त।

महिलाओं ने राजधानी लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा अमर्यादित और असभ्य भाषा का प्रयोग करने पर विरोध प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बिहार की धरती पर आयोजित कांग्रेस और राजद की रेली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और उनकी दिवंगत माताजी के लिए जिस तरह के अभद्र और शर्मनाक शब्दों का प्रयोग किया गया।

इस घटनाक्रम को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा व सांसद राज्यसभा गीता शाक्य जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस कार्यालय तक “आक्रोश धरना” प्रदर्शन किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति गीता शाक्य ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री जी की माता जी को गाली देना बिहार की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है।

उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा और मोदी जी से नफरत में विपक्ष अपनी सारी सीमाएं पार कर चुका है। दिनों दिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की बौखलाहट उन्हें नीचिता की राजनीति की ओर धकेल रही है।

बिहार चुनाव में लगातार महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का बोला जाना, गाली गलौज करना। यह विपक्ष की चुनाव से पूर्व ही हार की हताशा है।

गीता शाक्य जी ने कहा राहुल गांधी को सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री और देश की सभी माताओं बहनों से माफी मांगनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री को गाली देने वाले लोग राजनीति परंपराओं और मर्यादाओं को तार तार कर रहे है।

महिला मोर्चा ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस कार्यालय तक मार्च किया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button