प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा
सिर्फ एक प्रेम प्रसंग के विरोध की बात बताने पर कलयुगी दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली

प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा…सिर्फ एक प्रेम प्रसंग के विरोध की बात बताने पर कलयुगी दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, जो गुमशुदगी से शुरू हुई और तालाब के गड्ढे में जाकर खत्म हुई।
पूरा मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 27 अक्टूबर को प्रतापपुर चेरगढ़ गांव के 24 साल के बिजेन्द्र सिंह खेत देखने निकले और वापस नहीं आए। परिजनों ने 28 को गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी रात उनका मोबाइल नाले के पास झाड़ियों में मिला, तो अपहरण का शक गहरा गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर थाना संग्रामगढ़, स्पेशल टीम और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। गुमशुदगी को धारा 140(3) BNS में मुकदमे में बदला गया। 2 नवंबर को बिजेन्द्र का शव गांव के ही एक तालाबनुमा गड्ढे में मिला।
पूछताछ में हत्यारोपी नीरज सिंह ने बताया – वो गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। बिजेन्द्र ने उसे लड़की के साथ देख लिया था और लड़की के घर वालों को बता दिया था। इसी रंजिश में नीरज ने बदला लेने की ठानी।27 अक्टूबर को नीरज ने अपने साथी साहिल सरोज को पैसों का लालच देकर बुलाया। दोनों ने सोना सरैया ठेके से शराब खरीदी, जिसका पेमेंट ऑनलाइन किया। फिर मुर्गी फार्म पर बिजेन्द्र को फोन करके बुलाया,प्लान के मुताबिक दोनों अपने गिलास में कम और बिजेन्द्र के गिलास में ज्यादा शराब डालते रहे। जब बिजेन्द्र ज्यादा नशे में हो गया, तो खेत की बाड़ की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में मिट्टी भरकर कमर में बांधा और तालाब में डुबो दिया। लौटते वक्त बिजेन्द्र का मोबाइल और पर्स साहिल को दे दिया।
पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
1. नीरज सिंह, पुत्र बलवंत सिंह, निवासी चेरगढ़, उम्र 24 साल – तालाब के पास से
2. साहिल सरोज, पुत्र राजकुमार सरोज, निवासी महासीनपुर, उम्र 23 साल – गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के पास से इनके पास से मृतक का पर्स, आधार कार्ड, ATM और हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद हुई है। नीरज पर पहले से ही 2023 में 376 जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। अब दोनों पर धारा 103(1), 238 और 315 BNS बढ़ाई गई है।




