ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
Global भारत न्यूज़धार्मिकप्रतापगढ़

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा पर झूम उठे श्रद्धालु

कुण्डा के शीतलपुर मे चल रही भागवत कथा मे उमड़ रहे श्रोता

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा पर झूम उठे श्रद्धालु

 

कुण्डा के शीतलपुर मे चल रही भागवत कथा मे उमड़ रहे श्रोता

 

कुंडा प्रतापगढ़, रैयापुर के शीतलपुर मिश्राना में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार देर रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के भजनों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग नाचते हुवे झूमने लगे।

कथा व्यास आचार्य आदित्य कृष्ण महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नज़र आ रहे थे। जिस खुशी में संगीत मंडली ने लोकगीत का सोहर भी गया। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि _त्राहि मच गई,चारों ओर अत्याचार,अनाचार का सम्राज्य फैल गया तब भगवान श्री कृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया आयोजन इन्द्रनारायण त्रिपाठी ने पत्नी संग आरती व पूजा पाठ किया। इस मौके पर विनीत तिवारी नवनीत तिवारी अंकित शुक्ला इशू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहें।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button