ब्रेकिंग
लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन।
Uncategorized

स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को भी दूषित करता है तम्बाकू- एडीजे

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ जन जागरूकता एवं निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को भी दूषित करता है तम्बाकू- एडीजे

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ जन जागरूकता एवं निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। धूम्रपान करने वाला व्यक्ति न केवल अपने जीवन के लिए बल्कि अपने परिवार व समाज के लिए भी कैंसर का खतरा पैदा करता है। तंबाकू स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को भी दूषित करता है। उक्त बातें शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में इण्डियन डेंटल एसोसिएशन के द्वारा अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के सहयोग से आयोजित जन जागरूकता एवं निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला जज सुमित पवार ने कहा। उन्होंने कहा कि इसलिए जिंदगी को हां कहें और तम्बाकू को न कहें। इससे हम सभी सुरक्षित रह सकेंगे। इसके पूर्व आईडीए के सचिव डॉ इम्तियाज अली व डॉ अजय सिंह ने अपर जिला जज सुमित पवार को बैच लगा एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर आईडीए के सचिव डॉ इम्तियाज अली ने कहा कि तंबाकू का सेवन आपके शरीर पर पूरा प्रभाव डालता है,इसका सेवन घातक बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू सेवन से फेफड़ों का कैंसर, हार्ट से जुड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस मौके पर आईडीए की टीम के दंत चिकित्सकों ने लगभग 175 लोगों के दंत का परीक्षण कर उन्हें तम्बाकू से होने वाले हानि के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस मौके पर लगभग 250 लोगों में दंत मंजन का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डां. समसुद्दोहा शमशेर, डॉ अजय कुमार, डॉ हिमांशु त्रिपाठी, डॉ सीमा खण्डेलवाल, डॉ संजय यादव,वसीम खान व भारतीय भाषा अभियान के संयोजक व विशेष लोक अभियोजक ई सी एक्ट महेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट, अखिल अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय परिषद की सदस्य किरण बाला सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पाण्डेय,पवन मिश्र एडवोकेट,नीतू सिंह, रंजना सहित अन्य अधिवक्ता व आईडीए तथा अधिवक्ता परिषद के सदस्यगण मौजूद रहे। अंत में अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने अतिथियों एवं आगुंतकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button