मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य

मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य
प्रतापगढ़। न्यायालयों के स्थानांतरण और विभिन्न प्रशासनिक फैसलों के विरोध में अधिवक्ताओं ने कचहरी में तालाबंदी कर न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। दीवानी न्यायालय गेट पर आमसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। आंदोलन के चलते दिनभर न्यायिक कार्य ठप रहा और वादकारियों को बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान न्यायिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए गए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं तालाबंदी के चलते दूर-दराज से आए वादकारियों को बिना सुनवाई के ही वापस लौटना पड़ा। बता दें अधिवक्ता न्यायालयों से जुड़े कई प्रशासनिक फैसलों का विरोध कर रहे हैं। इनमें पांच थानों से संबंधित पत्रावलियों को लालगंज आउटलाइन कोर्ट में स्थानांतरित करने का फैसला प्रमुख है। इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष सीपी सिंह, महामंत्री योगेश सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पाण्डेय, जूबाए पुरातन के अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्र, रवीन्द्र सिंह मंटू, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, अशोक सिंह, कुंवर दिग्विजय सिंह, रोहित शाह, अंजनी सिंह बाबा, पुष्पराज सिंह, विवेक त्रिपाठी,गौरव तिवारी , दिवाकर सिंह,शचीन्द्र सिंह, हरीश शुक्ला, संदीप सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।




