ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य...
Uncategorized

प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान – 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से लड़ेगी अपना दल (S)

सदर सीट पर दावेदारी से सियासी पारा हुआ गर्म टिकट दावेदारों में हलचल तेज हो गई

प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान – 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से लड़ेगी अपना दल (S)

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की सदर सीट और विश्वनाथगंज सीट अपना दल (एस) की परंपरागत सीट है और 2027 में दोनों सीटों पर अपना दल (एस) चुनाव लड़ेगी।पिछली बार अनुप्रिया पटेल की माता जी के चुनाव लड़ने के कारण सदर सीट छोड़ी गई थी। इस बार सदर सीट पर दावेदारी से सियासी पारा गर्म हो गया है और टिकट दावेदारों में हलचल तेज हो गई है।

आज प्रतापगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए आशीष पटेल ने 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की जनसभा की तैयारियों का जायजा भी लिया।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि असली PDA एनडीए के साथ है। इनका PDA तभी जागता है जब ये विपक्ष में होते हैं। सपा का PDA फर्जी है। हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, सैनिक स्कूल, NEET में पिछड़ों और दलितों को आरक्षण दिलाने का काम किया है।उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी, स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत रहा था। इस बार 2027 में जीत का प्रतिशत 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button