ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

छात्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ देने वाले शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

केशव मौर्या ने जिला परिषद सभागार में किया सम्मानित विद्यालय परिवार ने माना उपलब्धि 

छात्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ देने वाले शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 

केशव मौर्या ने जिला परिषद सभागार में किया सम्मानित विद्यालय परिवार ने माना उपलब्धि 

 

प्रयागराज, डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिक्षा के लिए अपना श्रेष्ठ योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। आज भी देश के तमाम शिक्षाविद शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में भी उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कई शिक्षकों को सम्मानित किया। नबावगंज थाना क्षेत्र के लेदहाबरा गांव के रहने वाले आदर्श जूनियर हाईस्कूल के संस्था प्रमुख शिक्षक विजय प्रकाश मिश्रा बब्लू को डिप्टी सीएम द्वारा सम्मानित किया गया। सूचना से जहां विद्यालय परिवार में प्रसन्नता है वहीं उनके चाहने वालों ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि बधाई दिया। छात्र जीवन में खुद छात्र राजनीति करने वाले विजय प्रकाश मिश्रा बब्लू समाज सेवा में अग्रणी रहते है। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद मिश्र भी आदर्श इंटर कालेज के प्राचार्य रह चुके हैं और अब पुत्र ने भी शिक्षक के तौर पर जिले में सम्मान अर्जित किया। कौड़ीहार ब्लाक के दो अन्य शिक्षक भी सम्मानित किए गए है जिनमें शैलेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाधक परिषदीय विद्यालय कुरेसर कौड़िहार भी उपमुख्यमंत्री से सम्मानित किए गए और पीएम श्री विद्यालय निकदिल पुर के शिक्षक प्रमोद मिश्रा भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए है।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क भी ऐसे शिक्षकों को नमस्कार करता है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button