ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशबागपत

बागपत में अवैध संबंधों का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल – जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

साहिल चोरी-छिपे घर में घुसकर महिला के कमरे में पहुंच गया

बागपत में अवैध संबंधों का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल – जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सिंघवाली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव की है, जहां एक युवक और विवाहित महिला को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए पति और परिजनों ने दोनों की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

advertisement
baghpat news

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव का युवक साहिल एक शादीशुदा महिला से काफी समय से अवैध संबंध बनाए हुए था। बताया जा रहा है कि साहिल अक्सर महिला के पति की गैरमौजूदगी में उससे मिलने घर आता था। बीती रात करीब 2 बजे जब घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे, उसी दौरान साहिल चोरी-छिपे घर में घुसकर महिला के कमरे में पहुंच गया। कमरे से आई आहट के बाद परिजनों को शक हुआ कि कोई चोर घर में घुस आया है।

advertisement

परिजनों ने जब महिला का कमरा खोला तो वहां का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में साहिल और महिला आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। यह देखते ही महिला का पति आगबबूला हो उठा और अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिला बार-बार साहिल को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन गुस्साए परिजन नहीं माने।टाई के दौरान साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर तड़पता रहा। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

advt

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक साहिल को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पीड़ित पति की तहरीर पर साहिल के खिलाफ अवैध संबंधों और घर में घुसने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

baghapat news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button