ब्रेकिंग
कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें 

29 सितंबर से लागू होगा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक चुनाव की अधिसूचना

कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें 

डी के शर्मा

29 सितंबर से लागू होगा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक चुनाव की अधिसूचना

प्रतापगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद प्रतापगढ़ में आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए पांचों तहसीलों में टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अभिषेक पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के तहत इन टीमों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों एवं आचार संहिता से संबंधित घटनाओं की निगरानी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सदर तहसील के लिए उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने वाले अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। विशेष वीडियो टीम में तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रतापगढ़ तथा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष शामिल हैं।
इसी प्रकार लालगंज तहसील में उप जिलाधिकारी लालगंज एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज तथा विशेष वीडियो टीम में तहसीलदार लालगंज एवं संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। कुंडा तहसील में उप जिलाधिकारी कुंडा एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा के साथ तहसीलदार कुंडा तथा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष वीडियो टीम में शामिल किए गए हैं। पट्टी तहसील में उप जिलाधिकारी पट्टी एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी को आचार संहिता के अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विशेष वीडियो टीम में तहसीलदार पट्टी एवं संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष नामित हैं। रानीगंज तहसील में उप जिलाधिकारी रानीगंज एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज के साथ तहसीलदार रानीगंज तथा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष वीडियो टीम में शामिल हैं।
जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील घटनाओं, प्रत्येक सार्वजनिक रैली, बैठकों एवं मंत्रियों आदि के जनपद में आगमन के दौरान उनकी राजनीतिक गतिविधियों तथा आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यवाहियों/उल्लंघनों से जुड़ी घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग की गई सीडी प्रतिदिन जनपद स्तर पर नियुक्त प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार संहिता को उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button