ब्रेकिंग
नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौवापुर के पास पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर निर्देशन में देल्हूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौवापुर के पास पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक शातिर बदमाश आयुष यादव के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी उपहार मनी उर्फ मोह मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को छितपालगढ़ नहर पुलिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना देल्हूपुर में केस दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घायल आरोपी से पूछताछ और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

बाइट—–विनय प्रभाकर सिंह ( सीओ सिटी)

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button