ब्रेकिंग
जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा ‘अजगरा महोत्सव’।

यह आयोजन प्रतापगढ़ जनपद मुख्यालय सीमा से लगभग 14 कि.मी. पश्चिम वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाभारत कालीन यक्ष-युधिष्ठर संवाद स्थल‍ अजगरा में होता है।

आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा ‘अजगरा महोत्सव’

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 5 जून।

यह आयोजन प्रतापगढ़ जनपद मुख्यालय सीमा से लगभग 14 कि.मी. पश्चिम वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाभारत कालीन यक्ष-युधिष्ठर संवाद स्थल‍ अजगरा में होता है।

प्राचीन काल से ही प्रति वर्ष भादों माह के शुक्ल पक्ष की ऋषि पंचमी तिथि से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक आयोजित होने वाला विशाल पौराणिक मेला आगामी दिनांक 15,16, एवं 17 सितंबर 2026 को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि इस पौराणिक मेले व स्थल की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय निवासी कवि एवं पुरातत्व विद् निर्झर प्रतापगढ़ी द्वारा 21अगस्त 1997 को तत्कालीन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री रमा रमण को इसे महोत्सव के रूप में मनाये जाने संबंधी दिये प्रार्थना पत्र पर विचार कर इसे अजगरा महोत्सव के रूप में जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व शासन के सहयोग से मनाने का सूत्रपात हुआ, जिसमें तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक स्व.राजाराम पांडेय का विशेष सहयोग रहा।

महोत्सव में अब तक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विधाओं के कलाकारों के अलावा प्रदेश शासन के सम्मानित मंत्री गणों, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री व शासन के उच्चाधिकारियों का आगमन हो चुका है।

निर्झर प्रतापगढ़ी ने बताया कि यह जनपद प्रतापगढ़ का एक मात्र महोत्सव है जिसकी शासकीय समिति है, जिसमें पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी, सी.डी.ओ. उपाध्यक्ष, यस.डी.यम.लालगंज पदेन सचिव, तहसीलदार लालगंज कोषाध्यक्ष तथा समस्त विभागों के प्रमुख सदस्य हैं।

इसमें सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सम्मानित सदस्य व राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी आजीवन संरक्षक/संयोजक एवं क्षेत्रीय निवासी चन्द्र भान सिंह आजीवन सदस्य बनाये गये हैं।

इस वर्ष के महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री जीत लाल पटेल ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही अभी से प्रारंभ करने का अनुरोध किया है तथा भा.ज.पा.जिलाध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी ने भी पर्यटन मंत्री उ.प्र. शासन से मिलकर इस स्थल के पर्यटन विकास व महोत्सव के लिए पर्याप्त बजट दिलाये जाने का वचन दिया है।

संयोजक निर्झर प्रतापगढ़ी ने उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र वर्मा को प्रार्थना पत्र के साथ अनुमानित व्यय विवरण देकर अपने स्तर से आवश्यक पत्राचार करने व क्षेत्रीय विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है।

अजगरा महोत्सव के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष अभी कुछ दिनों पूर्व सम्पन्न हुई उ.प्र.होमगार्ड परीक्षा में भी इस महोत्सव के बारे में प्रश्न पूंछा गया था।

उम्मीद है कि नये जिलाधिकारी भी महोत्सव की तैयारी में रुचि लेंगे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button