उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़
मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित
रिवर रैचिंग कार्यक्रम में कालाकांकर घाट पर पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह कि रही मौजूदगी

मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित
रिवर रैचिंग कार्यक्रम में कालाकांकर घाट पर पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह कि रही मौजूदगी 
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में गंगा नदी में मत्स्य संरक्षण हेतु रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत कालाकांकर घाट गंगा नदी में पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह की गरिमामई उपस्थिति में 80 से 100 एम0एम0 आकार के 1 लाख मत्स्य बीज संचय किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा अजय यादव, मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार बौद्ध, मत्स्य निरीक्षक जंगबहादुर पटेल, वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार गुप्ता, प्रधान कालाकांकर मनीष कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र से अवधेश सिंह, सीएससी हेड राजीव द्विवेदी, निषाद पार्टी से अरविन्द निषाद एवं तुलसीराम बिन्द व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।






