ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रसूता की मौत पर बवाल, एएनएम सेंटर पर हमला

दर्जनभर लोगों ने एएनएम को गालियां दीं, पति को पीटा, सेंटर में पेट्रोल छिड़ककर सामान जलाया, थाने में तहरीर

प्रसूता की मौत पर बवाल, एएनएम सेंटर पर हमला

दर्जनभर लोगों ने एएनएम को गालियां दीं, पति को पीटा, सेंटर में पेट्रोल छिड़ककर सामान जलाया, पुलिस में तहरीर

प्रतापगढ़। सांगीपुर क्षेत्र के डभियार गांव स्थित एएनएम सेंटर कुंभापुर मंगलवार की दोपहर उपद्रवियों के हमले का शिकार बन गया। प्रसव के दौरान महिला की मौत से नाराज परिजन दर्जनभर साथियों के साथ सेंटर पहुंचे और तैनात एएनएम नीता सिंह पर गालियों की बौछार कर दी। विरोध करने पर उनके पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई और सेंटर में रखे सामान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

डिलीवरी के बाद महिला की मौत बनी विवाद का कारण

उदयपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीआइमा निवासी अभिषेक मौर्य की पत्नी को 31 अगस्त को डभियार एएनएम सेंटर पर प्रसव कराया गया था। एएनएम नीता सिंह की देखरेख में डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए। लेकिन सोमवार को महिला की अचानक हालत बिगड़ी और ब्लीडिंग शुरू हो गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लालगंज होते हुए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।

दर्जनभर लोगों ने किया हमला- 

पत्नी की मौत से आक्रोशित अभिषेक मौर्य मंगलवार को करीब दर्जनभर लोगों के साथ एएनएम सेंटर पहुंचा। वहां नीता सिंह को गालियां देने के बाद जब उनके पति पीताम्बर सिंह पप्पू ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। एएनएम को भी धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा। इसी दौरान हमलावरों ने सेंटर में रखी दवाओं व सामान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से भाग निकले।

पुलिस जांच में जुटी- 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और पुलिस को खबर दी। पीड़ित एएनएम ने सांगीपुर थाने में नामजद अभिषेक मौर्य सहित दर्जनभर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button