ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य...
उत्तरप्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकप्रतापगढ़मनोरंजनराज्यलाइफ स्टाइलविदेशव्यापार

BB18: अविनाश ने तोड़ी बोतलें और फेंकी कुर्सियां, कशिश-ईशा की इस बात पर आया गुस्सा?

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 का सफर जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में ड्रामा और एक्शन का लेवल बढ़ता जा रहा है। पॉपुलैरिटी लिस्ट में काफी नीचे खिसक गए एक्टर अविनाश मिश्रा फिर एक बार घर में एक्शन अवतार में नजर आए। अविनाश मिश्रा को अपनी को-कंटेस्टेंट ईशा सिंह और कशिश कपूर पर इतना गुस्सा आया कि वह अपना आपा खो बैठे और तोड़फोड़ मचाने लगे। एक्टर ने घर में बोतलें और कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दिया। चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला।

यूं शुरू हुआ दोनों के बीच झगड़ा

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस हाउस में यह पूरा झगड़ा हुआ कशिश के अविनाश मिश्रा को ‘वुमेनाइजर’ बोलने से। सबके सामने कशिश कपूर का अविनाश मिश्रा पर यह आरोप लगाना एक्टर को नागवार गुजरा और उनका पारा चढ़ गया। नॉमिनेशन टास्क के दौरान कशिश ने कहा कि अविनाश ने उनसे फ्लर्टिश होने और रोमांटिक एंगल बनाने को कहा था, ताकि लोगों का अटेंशन लिया जा सके। तब अविनाश ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस से ऐसा कभी नहीं कहा। लेकिन तब कशिश भड़क गईं।

अविनाश ने गुस्से में मचाई तोड़फोड़

कशिश और अविनाश का झगड़ा बढ़ता चला गया और एक्ट्रेस ने ‘चीप’ और ‘वुमेनाइजर’ जैसे शब्द इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ईशा जो कि अविनाश की दोस्त हैं, उन्होंने मामला शांत कराने की कोशिश में एक्टर से माफी मांगने को कहा जिसके बाद बात और ज्यादा बिगड़ गई। एक नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अविनाश गुस्से में ईशा पर चिल्लाना शुरू कर देते हैं और गुस्से में सभी को शॉक्ड कर देते हैं। अविनाश को गुस्से में बोतल फेंकते देखा जा सकता है, और मामला आउट ऑफ कंट्रोल होता देखकर बाकी लोग दखल देने की कोशिश करते हैं। अविनाश ने कहा- यही सब चाहिए था ना तुम लोगों को?

इस हफ्ते कौन होगा बिग बॉस से बाहर?

उन्होंने कहा- आपको चाहिए था कि मैं उससे झगड़ूं। अविनाश को कुर्सी फेंकते देखा जा सकता है। बता दें कि इस हफ्ते चाहत पांडे, रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान नॉमिनेट हुए हैं। फैंस की मानें तो इस हफ्ते सारा या कशिश में कोई एविक्ट हो सकते हैं। कई लोगों ने ईशा का भी नाम लिखा है जिन्हें बिग बॉस हाउस से बाहर होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button