ब्रेकिंग
तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान राजा श्रीनिवासप्रसाद सिंह की 108वीं जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित की गईं।
उत्तरप्रदेशबस्ती

जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

बस्ती। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं 307 विधानसभा हर्रैया के सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने आज उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान से शिष्टाचार भेंट कर जनपद बस्ती से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण जनहित एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से संबंधित विषयों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।भेंट के दौरान पाण्डेय ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को हर्रैया में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के प्रवेश से वंचित किए जाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन जैसी घटनाओं से कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में गहरी पीड़ा एवं असंतोष व्याप्त है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जनपद बस्ती में नियम विरुद्ध दोहरी टोल वसूली वर्षों से स्थानीय नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनकर थोप दी गई है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्धारित दूरी के मानकों के विपरीत दो टोल प्लाजा संचालित होने से प्रतिदिन हजारों नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। पाण्डेय ने इस अवैध दोहरी टोल व्यवस्था को समाप्त कर स्थानीय नागरिकों को न्याय दिलाने की मांग की।

इसके साथ ही उन्होंने मनोरमा, रामरेखा एवं कुआनो नदियों के संरक्षण, पुनर्जीवन, अतिक्रमण हटाने तथा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्ययोजना लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ये नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत हैं, जिनका संरक्षण सरकार एवं समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बबीता चौहान ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उल्लिखित सभी बिंदुओं का परीक्षण कर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी तथा जनहित से जुड़े विषयों के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।भेंट के उपरांत भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और क्षेत्र के विकास के लिए है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए महिला सम्मान, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, दोहरी टोल वसूली की समाप्ति तथा मनोरमा, रामरेखा एवं कुआनो नदियों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लेगी।उन्होंने कहा कि जनहित के इन विषयों को शासन-प्रशासन के समक्ष पूरी मजबूती से उठाया जाता रहेगा और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर जनआंदोलन निरंतर जारी रहेगा। जनहित सर्वोपरि है और जनता की आवाज़ को शासन तक पहुंचाना उनका नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश पाण्डेय,वेद प्रकाश तिवारी, सुनील सिंह, राजीव पाण्डेय, दिनेश तिवारी, राहुल विश्वकर्मा सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे ‌।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button