प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह।
प्रधानाचार्य परिषद की इकाई फूलपुर तहसील के संघनिष्ठ प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक आज अपरान्ह स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहसों प्रयागराज में हुई।

प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 22 जुलाई।
प्रधानाचार्य परिषद की इकाई फूलपुर तहसील के संघनिष्ठ प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक आज अपरान्ह स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहसों प्रयागराज में हुई।
उक्त बैठक जिलाध्यक्ष डॉ सुषमा त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें तहसील स्तरीय इकाई का गठन किया गया।
कार्यकारणी में डॉ अरविन्द कुमार को अध्यक्ष, श्री देवता प्रसाद को उपाध्यक्ष, श्री विनोद कुमार सिंह को मंत्री, श्री चंद्र शेखर सिंह को संयुक्त मन्त्री व कैप्टन अमित कुमार उत्तम को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
उक्त अवसर पर श्री सभापति तिवारी, डॉ. अरुण कुमार चौबे शिव लाल पाल, डा० लवकुश सिंह, डॉ. विनोद सिंह, दुर्गविजय यादव, कार्य कारी अध्यक्ष- दीपक पांडे और मण्डल प्रवक्ता डॉ राधे श्याम मौर्य सहित अन्य प्रिंसिपल्स की सहभागिता रही।




