ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शान्ति भंग के आरोप में 11 लोगों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNS की गई कार्यवाही

शान्ति भंग के आरोप में कुल 11 अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ । थाना कोहंडौर के उ0नि0 विवेक कुमार यादव मय हमराह का० हैप्पी बाबू, म०हे0का0 विद्या तिवारी द्वारा देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सूचना मिलने पर ग्राम सरायशंकर पहुंचे ।

जहाँ पर ग्राम सरायशंकर में पारिवारिक वाद-विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति हो गई । मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए कुल 6 नफर अभियुक्तगण, 01.अनुराग पुत्र रामकलप सरोज 2. पारसनाथ पुत्र स्व0 रामधनी निOगण सरायशंकर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ व 04 अभियुक्ता के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई ।

थाना कोहंडौर के उ0नि0 सुजीत कुमार यादव मय हमराह का० विपिन कन्नौजिया, महिला पीआरडी सीमा वर्मा द्वारा देखभाल क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सूचना मिलने ग्राम रामापुर बिजरा में कूड़ा फेकने के वाद-विवाद को लेकर शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए 02 अभियुक्ता के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई ।

थाना कोहंडौर के उ0नि0 राज कुमार मिश्रा मय हमराह का0 राममिलन द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग/ शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सूचना मिलने मदाफरपुर मोड़ के पास में मोबाइल के लेन देन को लेकर विवाद के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए कुल 03 अभियुक्तगण, 1. कलीम उर्फ अल्ताफ अली पुत्र मो0 जलीन 2. जाकिर अली पुत्र नाजिम अली 3. मो0 शहजाद पुत्र अब्दुल मजीद निवासीगण सोनवर्षा थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई ।

पुलिस टीम- उ0नि0 विवेक कुमार यादव, उ0नि0 सुजीत कुमार यादव, उ0नि0 राज कुमार मिश्रा मय हमराह का० हैप्पी बाबू, का० विपिन कन्नौजिया, का0 राममिलन, म०हे0का0 विद्या तिवारी, म0 पीआरडी सीमा वर्मा थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button