ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उधार लिए रुपये वापस करने को बुलाया, फिर दबंगों ने युवक को लाठी लोहे की राड़ से किया हमला युवक ने दी तहरीर नहीं हुई कोई कार्रवाई

(प्रतापगढ़। कुंडा,) । उधार दिए गए रुपये वापस करने को फोन करके बुलाया। वहां रुपये देने से इनकार कर दिया, गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। कुंडा के विदासिन गांव निवासी अजय साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमेठी गांव निवासी एक युवक ने उससे 6 नवम्बर 2024 को डेढ़ लाख रुपये उधार लिए। उसने चेक उसको पैसा इस शर्त पर दिया कि फरवरी में उसकी बहन की शादी है इसलिए शादी के पहले पैसा वापस कर देगा। लेकिन अब तक उसने रुपया वापस नहीं किया।

जब वह पैसा वापस मांगने लगा तो पहले उसे टरकाते रहे। 29 जनवरी की शाम करीब पांच बजे आरोपी ने उसे फोन कर रुपये देने को बेंती रोड रेलवे फाटक बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचा तो आरोपी अपने कई साथियों के साथ खड़ा था उसे देखते ही रुपये देने से इनकार करते हुए गालियां देने लगा। विरोध पर डंडे और रॉड से पीटने लगे। पीड़ित अजय साहू ने मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button