ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रयागराज

सभासद ने पत्र लिखकर सरकारी जमीन को बचाने का जिलाधिकारी से किया आग्रह

लालगोपालगंज नगर पंचायत में नेता, अधिकारी और भूमाफियाओं के सिंडीकेट के आगे बौना साबित हो रहा सिस्टम

सभासद ने पत्र लिखकर सरकारी जमीन को बचाने का जिलाधिकारी से किया आग्रह

 

लालगोपालगंज नगर पंचायत में नेता, अधिकारी और भूमाफियाओं के सिंडीकेट के आगे बौना साबित हो रहा सिस्टम

 

प्रयागराज, लालगोपालगंज नगर पंचायत की निर्वाचित सभासद स्वाती केसरवानी ने जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र देकर उनके नगर पंचायत में सरकारी भूखंडों पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। जनता से निर्वाचित सभासद का यह पत्र बेहद गंभीर माना जाएगा और आरोप बेहद सनसनी खेज क्यों कि इस दौर में जहां लोग अपने स्वार्थ में आकंठ तक डूबे हों वहां सरकारी संपत्तियों के संरक्षण की बात कौन करता है। सभासद का आरोप है कि नगर पंचायत लालगोपालगंज में भूमाफियाओं का जाल इतना गहराई तक है कि इसके चपेट में नेता से अधिकारी तक की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर पंचायत के दानियाल पर और इंडिया का पुरवा में गाटा संख्या 3969, 3932, 3933 और 3934 जो बंजर के खाते में दर्ज है, उसपर लगातार अवैध कब्जा हो रहा है। इन चार खाता नंबरों में कई बीघे जमीन है जो दिनोदिन अस्तित्व खोती जा रही है और उस पर कब्जा हो रहा है।

इस बाबत जब सभासद स्वाती केसरवानी से बात की गई तो उनका कहना है कि मौखिक रूप से कई बार शिकायत की गई लेकिन भूमाफियाओं के प्रभाव और दबाव के चलते राजस्व विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाता है। अजीज आकर इन भूखंडों को बचाने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर एक शिकायती पत्र दिया और निवेदन किया कि अपने स्तर इन जमीनों की रक्षा करवाए नहीं इन पर कब्जा हो जाएगा।

अब देखने की बात है कि जिलाधिकारी प्रयागराज इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते है और क्या लालगोपालगंज के इस सिंडीकेट पर कार्यवाही करके सरकारी भूखंडों की रक्षा करवाते है या सिंडीकेट का निज़ाम ऐसे ही सरकारी जमीनों पर कब्जा करके फलता फूलता रहेगा।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button