ब्रेकिंग
नकली सोने का लालच देकर ठगी करने अंतर्जनपदीय शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, कई जिलों में फलाया था जाल  राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से देश के युवा करें कार्य- नरेंद्र ठाकुर प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, इलाके में सनसनी मारपीट में घायल युवक की इलाज दौरान हुई मौत,मृतक के भाई का आरोप स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है पोस्टमार... प्रतापगढ़: मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई न होने पर समूह की दर्ज़नो महिलाओं ने खोला मोर... एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। लायंस क्लब प्रतापगढ हर्ष द्वारा माघ मेला स्नानार्थियों के सेवार्थ बस स्टाप पर निःशुल्क चाय वितरण। सरांय सैद ख़ां गांव से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकला कारवां  बार कौंसिल ऑफ यूपी का चुनाव 16 से 31 जनवरी होगे,चौथे चरण में होगा प्रतापगढ़ समेत 18 जिलों का मतदान 
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रंजिश में दो भाइयों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल 

सपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, मौके पर भारी भरकम पुलिस बल तैनात गांव में तनाव, प्रधानी के चुनाव की आहट से गरमा रही गंवई राजनीति 

पुरानी रंजिश में दो भाइयों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल 

सपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, मौके पर भारी भरकम पुलिस बल तैनात गांव में तनाव, प्रधानी के चुनाव की आहट से गरमा रही गंवई राजनीति 

 

कुंडा प्रतापगढ़: पुरानी चुनावी रंजिश के चलते कुंडा थाना क्षेत्र के सरियांवा गांव में गोली मारकर एक युवक की हत्या और उसके भाई को गंभीर रूप से घायल करने की घटना से हड़कंप मच गया। रंजिश को लेकर शनिवार की रात करीब 9:00 बजे हुई गोलाबारी के दौरान दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई साहिल की गंभीर हालत देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज एस आर एन रेफर कर दिया गया।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरियावा गांव निवासी मोहम्मद मौसम उर्फ गुड्डू प्रधान का गांव के सपा नेता तनवीर मिल्की से रंजिश चली आ रही है। शनिवार की रात करीब 9:00 बजे तो रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई इसी दौरान सपा नेता के पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान गोली 22 वर्षीय फुरकान पुत्र मोहम्मद मोअज्जम, बड़े भाई 23 वर्षीय साहिल घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में आनन फानन सीएससी कुंडा लाया गया। जहां पर चिकित्सक कौन है फुरकान को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एस आर एन रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा कोतवाल अवन कुमार दीक्षित भारी भरकम पुलिस बल गांव पहुंच गए। थाना प्रभारी अवन दीक्षित ने आरोपितों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ दविश डालकर सपा नेता और उसके भाई को हिरासत में ले लिया।

मृतक का दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है, सर में कई गोलियां लगी हुई है,प्रयागराज रेफर किया गया है, चिकित्सकों के अनुसार स्थिति बहुत ही चिंताजनक है,

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button