ब्रेकिंग
भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें

जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनायें देते हुये उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। उन्होने दीपों के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पटाखों का कम से कम प्रयोग करें, पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें, कम आवाज वाले पटाखे ही जलाएं ताकि आस-पास कहीं प्रदूषण न फैले, खासकर चिकित्सालयों, बीमार व्यक्तियों के आस-पास पटाखे जलाने से परहेज करें। उन्होने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये जरूरी है कि ग्रीन पटाखें जलाये जाये। पटाखों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्या की सम्भावनायें बनी रहती है, वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गो और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों का आवाहन करते हुये कहा है कि दीपावली के पावन पर्व पर असहाय, गरीब व्यक्तियों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकमानाएं देते हुये जनपदवासियों से यह भी आवाहन किया कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button