ब्रेकिंग
कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस जनों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को नमन है, जो आधुनिक भारत के निर्माता हैं और जिनका यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

कांग्रेस जनों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 14 नवंबर।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को नमन है, जो आधुनिक भारत के निर्माता हैं और जिनका यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

दिनांक 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय पर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती उनकी प्रतिमा पर माला और पुष्प चढ़कर “बाल दिवस” के रूप में मनाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने पंडित नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के संरक्षण में नेहरू जी भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया।

वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में भी जानते हैं।

संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को देश नमन करता हैं। आधुनिक भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की देन हैं। देश नेहरू जी के बनाए आधुनिक भारत का सदैव ऋणी रहेगा।

जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ल ने पंडित नेहरू जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए और 1951, 1957 और 1962 के लगातार चुनाव जीतते हुए एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। उनके अन्तिम वर्षों में राजनीतिक संकटों और 1962 के चीनी-भारत युद्ध के बाद भी नेहरू जी भारत में लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे । भारत में उनका जन्मदिन “बाल दिवस”के रूप में मनाया जाता है।

इस दौरान कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, सुधीर तिवारी, जिला सचिव के.के.शुक्ल, जिला सचिव धर्मराज सिंह, जिला सचिव आशिक अली, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो वसीम, सिटी अध्यक्ष शहजाद सलमानी, त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button