ब्रेकिंग
न्यायाधीश के स्थानांतरण पर अधिवक्ताओं ने दी विदाई राजा, राजन और आनंद कुंडा क्षेत्र में बरसेगा परमानंद प्रमोद तिवारी लगातार तीसरी बार केन्द्रीय वित्त मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति में सदस्य बने। अधिकारी पीसीएस प्री परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराये-- डीएम प्रयागराज माधव नगर के गोकुल बस्ती में हुआ भव्य पथ संचलन। आर एस एस का विजयादशमी उत्सव मनाया गया। संकटमोचन बालाजी धाम पर सनातन धर्म सम्मेलन आयोजित किया गया। गणित ओलंपियाड में आरुषि सरोज प्रथम। प्रयागराज के माधव नगर में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ऐतिहासिक भारत मिलाप संपन्न,चौक घंटाघर पर राम ने लगाया भरत को गले,नम हुई मौजूद लोगों की आंखे, डीएम और...
प्रतापगढ़

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के दो वर्षीय बेटे की मौत। राजा भइया ने जताया गहरा शोक।

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज के तीन वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के दो वर्षीय बेटे की मौत। राजा भइया ने जताया गहरा शोक।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
कुण्डा, प्रतापगढ़; 26 सितम्बर।

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज के तीन वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बेटे की तबीयत खराब होने के बाद परिवार के लोग उसे उपचार के लिए कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेकिन परिजनों को लगा की मृत्यु नहीं हुई है और वे उसको प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी मलाका के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आचार्य देवव्रत जी महाराज की पत्नी, भाई, भाई की पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और चिंताजनक स्थिति नहीं है।

आचार्य देवव्रत प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर बटौआ के रहने वाले हैं। उनकी कथा होलागढ़ इलाके में चल रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही सुबह प्रातःकाल लखनऊ से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने आचार्य देवव्रत जी महाराज के निज निवास पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।

राजा भैया की सनातन धर्म में गहरी आस्था है और स्थानीय धार्मिक क्रियाकलापों और कथा वार्ता में शामिल होते रहते हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

इस घटना से आसपास के जनपदों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रतापगढ़, कौसाम्बी, जौनपुर समेत आसपास के जनपदों के हजारों लोग परिजनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। लोगों में घटना को लेकर गहरा दुख और शोक है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button