ब्रेकिंग
दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया।
उत्तरप्रदेशलखनऊ

फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।

उ० प्र० मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी की अगुवाई में सूचना निदेशक विशाल सिंह से भेंटकर पत्रकारों की समस्याओं तथा 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले अभियान के संबंध में चर्चा की गई।

फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 25 जुलाई।

उ० प्र० मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी की अगुवाई में सूचना निदेशक विशाल सिंह से भेंटकर पत्रकारों की समस्याओं तथा 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले अभियान के संबंध में चर्चा की गई।

संयोजक प्रभात त्रिपाठी के साथ समिति के अध्यक्ष विक्रम राव, महासचिव ज्ञानेश पाठक भी मौजूद रहे।

संयोजक ने निदेशक विशाल सिंह को अवगत कराया कि 30 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से 1 बजे तक लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से फर्जी पत्रकारों, फर्जी प्रेस पहचान-पत्रों एवं फर्जी प्रेस वाहनों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

बैठक में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के अनेक जनपदों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ जिला सूचना कार्यालयों द्वारा बिना समुचित सत्यापन के अपात्र व्यक्तियों को प्रेस पास जारी कर दिए जाते हैं। इससे पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित होती है और वास्तविक पत्रकारों के अधिकारों का हनन होता है।

पुनर्गठित समिति के संयोजक ने निदेशक विशाल सिंह से आग्रह किया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं जिला सूचना अधिकारियों को तत्काल एक स्पष्ट परिपत्र जारी किया जाए, जिसमें निर्देश दिए जाएं कि निर्धारित मानकों एवं समुचित सत्यापन के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रेस पास जारी न किया जाए तथा फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निदेशक विशाल सिंह ने पुनर्गठित समिति के संयोजक को आश्वस्त किया कि पत्रकारों की इस महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

समिति के संयोजक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 30 जुलाई से शुरू होने वाला यह अभियान पत्रकारिता की गरिमा, विश्वसनीयता और वास्तविक पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

उन्होंने प्रदेशभर के पत्रकारों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारिता की साख बनाए रखने के लिए फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई समय की आवश्यकता है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button