ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बंगाल में हिन्दुओं पर हों रहें अत्याचार के विरोध में हिंदुओं ने भरी हुंकार

विश्व हिन्दू परिषद ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बंगाल में हिन्दुओं पर हों रहें अत्याचार के विरोध में हिंदुओं ने भरी हुंकार

विश्व हिन्दू परिषद ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में शनिवार को जिला कचेहरी में भारी संख्या में एकत्रित हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बोर्ड के आंड़ में मुस्लिम दंगाइयों ने हिन्दू बस्तियों को चिन्हित करके हिंसक आक्रमण किया, जिसमें सैकड़ों हिन्दू के घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जला दिया। उक्त घटना से हजारों हिन्दुओं को पलायन करना पड़ा। इस घटना की जिसकी जितना निंदा की जाए कम है। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर जो सरकार अंकुश ना लगा सके उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। और केंद्र सरकार को ऐसी दशा राष्ट्रीय हित में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। प्रदर्शन का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष रावत ने किया। इस मौके पर प्रमुख विहिप जिलाध्यक्ष नागेन्द्र मिश्र,कुण्डा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष रावत,विभाग संघचालक रमेशचन्द्र त्रिपाठी,विभाग कार्यवाह हरीश,जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, महेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश शुक्ल,रवि सिंह, प्रदीप पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री पवन गौतम व राजेश सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनिलिस्ट राकेश सिंह,सतीश दूबे, बजरंग दल जिला संयोजक प्रिन्स, जिला सह मंत्री अम्बिकेश तिवारी, सुधांशु रंजन मिश्र,अजीत सिंह,रमेश सिंह पटेल,स्वतंत्र पाण्डेय,जिला प्रचार प्रमुख सुदीप रावत,नगर संयोजक बजरंग दल रजनीश सिंह,निराला मिश्रा,राजू सेठ,रोहित उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र बिहारी,सौरभ,कार्तिकेय द्विवेदी,महेन्द्र मिश्र, सन्दीप गुप्ता, महेश गुप्ता,रामनाथ यादव,राजन तिवारी,आशीष त्रिपाठी,अनमेश सिंह,वेद प्रकाश शर्मा,सन्दीप सिंह, हिमांशु सिंह,आयुष द्विवेदी,आशीष शुक्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button