ब्रेकिंग
हम कितना आजाद हुए स्वाधीनता दिवस पर विशेष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम वतन के नाम" का आयोजन, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं क्र... पर्शल डिलीवरी के नाम पर साइबरठगी का अंतराज्यीय गिरोह! गिरफ्तार रात 12 बजे ही प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में फहरा दिया था तिरंगा 🇮🇳 बिना पंजीयन स्कूल वाहनों पर चलेगा फेज 2 का चाबुक डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न, जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमर शहीद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र चिंतन गोष्ठी का हुआ आयोजन पूर्व विधायक की अध्यक्षता में रानीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
देश

नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग।

सामाजिक संगठन 'अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा' के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह 'राजू' ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि पेपर लीक और नकल को एक राष्ट्रीय अपराध मानकर कानून बनाया जाए।

नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
नई दिल्ली, 24 जुलाई।

सामाजिक संगठन ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा’ के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ‘राजू’ ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि पेपर लीक और नकल को एक राष्ट्रीय अपराध मानकर कानून बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों मेहनती छात्र नकल माफियाओं के कारण अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मांग करती है मौजूदा लोकसभा सत्र में संसद में एक कठोर कानून बनाया जाए जिसमें नकल माफियाओं की 100% संपत्ति जब्त की जाए, भारत की नागरिकता समाप्त की जाए, 01 वर्ष के अंदर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आजीवन कारावास या फांसी की सजा का प्रावधान हो।

महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा कि जिसने भी देश में विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उक्त बातें कही हैं।

 

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button