ब्रेकिंग
पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म... शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव: सचिन यादव यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IPS अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने एवं इससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाने के प्रयासों के विरोध किया गया।

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 22 दिसम्बर।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने एवं इससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाने के प्रयासों के विरोध किया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियो ने कांग्रेस कार्यालय, से पैदल मार्च करते हुए शहीद उद्यान,कंपनी बाग़ पहुँचकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माला पहनाकर, जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया l

उसी दौरान सभी साथियों ने महात्मा गांधी जी के भजन “रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीताराम” गाकर नमन किया l

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “केंद्र सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले की यूपीए की केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी देती थी,राज्य को 10% देना होता था , जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत केन्द्र व 40% राज्य को देना होगा l जबकि उत्तर प्रदेश पर 7 लाख 69 हजार करोड़ का कर्ज है,इससे राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और गरीब मजदूरों को नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी इस अन्यायपूर्ण निर्णय का कड़ा विरोध करती है।”

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव/प्रभारी प्रतापगढ़ नाज़िमअली एवम जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रुप से कहा कि “मनरेगा में पहले काम तय करने का अधिकार ग्राम सभा को प्राप्त था, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार स्वयं काम तय करने जा रही है। यह पंचायतों के अधिकारों पर सीधा हमला है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा के अधिकार- आधारित कानून के रूप में पूरी मजबूती से लागू किए जाने की मांग करती है।”

जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह प्रिंशु एवम जिला महासचिव योगेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि “मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का प्रयास, केंद्र की घटती वित्तीय जिम्मेदारी और ग्राम सभा के अधिकारों की कटौती—ये सभी कदम गरीबों, मजदूरों और गांधी जी की विचारधारा पर सीधा हमला हैं। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और जनआंदोलन के माध्यम से इसका विरोध जारी रखेगी।”

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, इन्द्रानंद तिवारी, आर.पी वर्मा, सुरेश मिश्र, मो. हुजैफ, मौलाना वाहिद, मुन्ना लाल यादव,सरोज कश्यप, मीरा देवी गौतम, विजय प्रताप त्रिपाठी, रियाज सुल्तान, रामरतन तिवारी, भवानी शंकर दुबे, चंद्रनाथ शुक्ल, सुरेश कुमार सरोज, डॉ.दीपक शुक्ला, राजेन्द्र वर्मा, अरबाज आलम, आशीष शुक्ल, आशिक अली, कृष्णा कांत शुक्ल, प्रभाकांत शुक्ल, शहजाद सलमानी, मोहम्मद दिलशाद, अंजनी कुमार पांडेय, हजारीलाल पटेल, पृथ्वीराज गौतम, मो. इदरीशी, आशीष यादव, बैजनाथ यादव, शुभम शुक्ल, मो.सद्दाम, विनोद त्रिपाठी , राम मनोहर, रबिन्द्र प्रताप सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button