ब्रेकिंग
नकली सोने का लालच देकर ठगी करने अंतर्जनपदीय शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, कई जिलों में फलाया था जाल  राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से देश के युवा करें कार्य- नरेंद्र ठाकुर प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, इलाके में सनसनी मारपीट में घायल युवक की इलाज दौरान हुई मौत,मृतक के भाई का आरोप स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है पोस्टमार... प्रतापगढ़: मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई न होने पर समूह की दर्ज़नो महिलाओं ने खोला मोर... एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। लायंस क्लब प्रतापगढ हर्ष द्वारा माघ मेला स्नानार्थियों के सेवार्थ बस स्टाप पर निःशुल्क चाय वितरण। सरांय सैद ख़ां गांव से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकला कारवां  बार कौंसिल ऑफ यूपी का चुनाव 16 से 31 जनवरी होगे,चौथे चरण में होगा प्रतापगढ़ समेत 18 जिलों का मतदान 
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

ओवर लोडिंग गली गली लेकिन कार्रवाई के लिए शवदाह वाली गाड़ी मिली

वाह रे आरटीओ प्रतापगढ़ की कार्रवाई अंतिम क्रिया से लौटे लोगों का ठंड में हुआ बुरा हाल बस का आरटीओ ने किया चालान

ओवर लोडिंग गली गली लेकिन कार्रवाई के लिए शवदाह वाली गाड़ी मिली

वाह रे आरटीओ प्रतापगढ़ की कार्रवाई अंतिम क्रिया से लौटे लोगों का ठंड में हुआ बुरा हाल बस का आरटीओ ने किया चालान

कुंडा प्रतापगढ़, श्रृंगवेरपुर से शवदाह करके लौट रही बस का चालान प्रतापगढ़ के आरटीओ ने कर दिया और दस हजार पांच सौ का जुर्माना लगाकर बस को बाघराय थाने में खड़ी करवा दिया। बस चालक ने सभी दस्तावेज दिखाए लेकिन उसके पास परमिट नहीं थी इस लिए यात्रियों के लाख चिरौरी के बावजूद भी साहब ने बस को सीज करने की कार्रवाई कर डाली। बस
जलेसरगंज से मृत काया को लेकर श्रृंगवेरपुर धाम गई थी जहां वापसी में उसे आरटीओ के चेकिंग का शिकार होना पड़ा।
कार्रवाई पर सवाल इस लिए उठ रहे हैं क्यों कि बस में शवयात्रा से लोग वापस लौट रहे थे। इस कड़कती ठंड में इस तरह की अमानवीय कार्रवाई से लोग क्षोभ हो उठे और बाघराय बाजार से वापसी का साधन करने में भारी परेशानी का सामना किए विशेषकर बुजुर्गों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा
अब सवाल ये है कि जिले की शायद ही ऐसी कोई सड़क हों जिसपर बेहिसाब ओवर लोड वहां फर्राटा न भरते हों, शायद ही ऐसा कोई स्कूल हो जिनके सभी वाहन दुरुस्त हो और शायद ऐसा कोई मार्ग हो जिसपर बिना परमिट सवारियां न ढोई जाती हों तो क्या ये सब आरटीओ के संज्ञान में नहीं है या उनपर हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर पाते। कई स्कूल ऐसे हैं जिनके वाहन कभी फिट ही नहीं रहते लेकिन बावजूद इसके सड़कों पर मासूमों को लेकर वाहन फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं लेकिन साहब की निगाह में सब दुरुस्त है बस उनकी निगाह शव वाहन पर पड़ गई और उसका ही राम नाम सत्य कर दिया चाहे पब्लिक जिए या मरे उससे उन्हें क्या लेना देना।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button