ब्रेकिंग
माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

छात्र के घर पहुंचे दबंग युवकों ने धमकाया, की फायरिंग बनाया दहशत का माहौल

(प्रतापगढ़,)। शहर के विवेक नगर में रहने वाले एलएलबी के छात्र अभिषेक सिंह के घर बुधवार शाम पहुंचे चार युवकों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ फायरिंग भी की।

शोर होने पर आरोपी भाग निकले। औरैया के मूल निवासी अभिषेक सिंह सिंगर विवेक नगर में घर बनवाकर कर रहते हैं।

एलएलबी की पढ़ाई करने के साथ ही लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चार युवक घर पहुंचकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।

इस दौरान युवक फायरिंग करने लगे तो अभिषेक ने घर में भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया। फुटेज में युवक फायरिंग करते हुए भी दिखे। चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button