ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार!
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करायें– डीएम ।

कारण बबैठक में अनुपस्थित अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को ताओ नोटिस जारी

सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करायें- जिलाधिकारी

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पिछली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के अनुपालन आख्या के सम्बन्ध में प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता ओपी चौरसिया से जानकारी ली तो वह स्पष्ट जवाब नही दे पाये।जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को चेतावनी जारी करते हुये कहा कि अगली बैठक में जो भी महत्वपूर्ण बिन्दु है उसकी अनुपालन आख्या के साथ बैठक में प्रतिभाग करें।

बैठक के दौरान अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अनुंपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित एवं कम करने के लिये सड़क सुरक्षा के नियमों का सभी से कड़ाई से अनुपालन करायें एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। जनवरी एवं फरवरी में जो भी सड़क दुर्घटनाएं हुई है उनका पुनः विश्लेषण कर मौके पर जाकर निरीक्षण कर अवगत कराया जाये।

उन्होने कहा कि यदि सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो संबंधित विभाग द्वारा उसे ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी ने प्रभारी यातायात को निर्देशित किया कि चौराहों पर चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, जो भी कार्रवाई की जाए गहनता से चेकिंग कर किया जाए। गाड़ी की कन्डीशन के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये। नो एंट्री के जो भी अनुपालन है उसे शत प्रतिशत करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया की सड़कों के निर्माण के दौरान जो भी सेफ्टी पॉइंट है मानक के अनुसार किया जाए यदि मानक के अनुसार नहीं होता है और दुर्घटना किसी प्रकार की घटित होती है तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क के जो भी मुख्य मार्ग हैं वहां पर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सड़क के मुख्य मार्गों के किनारे के अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए जिससे जाम की स्थिति न उत्पन्न हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि एक हफ्ते में तीन पार्किंग स्थल चिन्हित कर अवगत कराया जाए।

उन्होने निर्देशित किया कि एक्सप्रेसवे की सड़कों की साफ-सफाई सम्बन्धित एनएच द्वारा करायी जाये और जो भी पौधे रोपित की जाये उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करायें। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनायी गयी सड़कों की साफ-सफाई सम्बन्धित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी द्वारा करायी जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता ओपी चौरसिया, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ दिलीप कुमार गुप्ता व एआरटीओ प्रशासन डा0 बी0के0 सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button