ब्रेकिंग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण
देशमनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली पर चाकुओं से हमला, हालात नाज़ुक

लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया है, सैफ को 3:30 AM पर अस्पताल मे लाया गया था उनके 6 घाव हैं, जिनमें से 2 गहरे हैं। एक चोट उनके स्पाइन के पास है। हम उनकी सर्जरी कर रहे हैं।

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। यह घटना गुरुवार, 16 जनवरी 2025 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में हुई। हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया, जिसमें उन्हें पीठ पर हल्की चोटें आईं।

घटना के अनुसार, एक अज्ञात चोर उनके घर में घुस गया। सैफ अली खान ने जब हमलावर का सामना किया और उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने चाकू से हमला कर दिया। सैफ अली खान ने अपनी घरेलू नौकरानी को हमलावर से बचाने की कोशिश की थी, जिसमें उन्हें चोटें आईं।

सैफ अली खान को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया है कि सैफ अली खान को 3:30 बजे अस्पताल में लाया गया था और उनके 6 घाव हैं, जिनमें से 2 गहरे हैं। एक चोट उनके स्पाइन के पास है। डॉक्टरों ने बताया है कि सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं और उनकी सर्जरी चल रही है।

बांद्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि हमलावर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

Saifalikhan
Saif ali khan

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button