ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
प्रतापगढ़

भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी

लालगंज में श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

प्रतापगढ़। लालगंज के घुइसरनाथ रोड पर श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। हर हर महादेव के शंखनाद के बीच कलश यात्रा में बडी संख्या में महिला श्रद्धालुओं को उत्साहित देखा गया। कलश यात्रा घुइसरनाथ रोड से चौक होते हुए नगर के हरिहरमंदिरम पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालु जंगली वीर बाबा धाम पहुंचे। कथाव्यास प्रयागराज के स्वामी सम्पूणार्नंद जी महराज की अगुवाई में कलश यात्रा में भगवान की भव्य झांकी भी श्रद्धालुओ के लिए आकर्षण का केंद्र दिखी। नगर के व्यापारियों ने कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा भी की। कथा का शुभारंभ करते हुए स्वामी सम्पूणार्नंद जी महराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का फल सर्वत्र कल्याण का फल है। उन्होने कहा कि शिव नाम का जप समस्त रोगों से मुक्ति प्रदान करते हुए जीवन को विषमुक्त बना दिया करता है। संयोजक रामलखन जायसवाल ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने किया। सह संयोजिका मीरा जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, कैलाशनाथ जायसवाल, विजयनाथ व दीपक ने कथावाचक सम्पूणार्नंद जी का अभिषेक किया। इस मौके पर रामप्रकाश जायसवाल, आदर्श मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, धु्रव नारायण मिश्र, छोटेलाल सरोज, मोती लाल जायसवाल, ओंकारनाथ वैश्य, निरंजन प्रकाश तिवारी, रामजी जायसवाल, प्रतिभा, पूनम, सोनी, रागिनी आदि रहे।

लालगंज नगर में कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button