ब्रेकिंग
मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।

आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 1 जुलाई।

आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह/प्रतिमा भेंट किया।

आज श्रीमती सिंह को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई तथा स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

समारोह के दौरान अधिकारियों ने श्रीमती नमिता सिंह के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।

बताया गया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन तथा पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी रहा।

अधिकारियों ने बताया कि उनके समर्पित कार्यों ने विभाग की कार्यसंस्कृति, कार्यक्षमता एवं जनविश्वास को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल शासकीय दायित्वों का समापन है, जबकि समाज एवं राष्ट्र के प्रति सेवा का भाव जीवनपर्यन्त बना रहता है।

उन्होंने श्रीमती नमिता सिंह के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायण वैस, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती अनुष्का शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button