ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आस्था व विकास को बाबा घुइसरनाथ धाम से सदैव मिलती रहेगी मजबूती- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम मे तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव पर हुई सदभावना सभा में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता तथा सौहार्द का सामूहिक संकल्प जताया गया।

आस्था व विकास को बाबा घुइसरनाथ धाम से सदैव मिलती रहेगी मजबूती- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 26 फरवरी।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम मे तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव पर हुई सदभावना सभा में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता तथा सौहार्द का सामूहिक संकल्प जताया गया।

बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भव्य पर्यटन नगरी के रूप में बाबा धाम में विकास का संकल्प सदैव यहां मजबूत दिखेगा।

उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सौहार्द को सदैव बाबा धाम से इस महोत्सव से प्रेरणा मिलती आ रही है।

सभा की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी की कृपा से रामपुरखास में विकास का सुनहला चक्र सदैव जगमग दिखता रहेगा।

उन्होने कहा कि हमारे देश के सांस्कृतिक वैभव की निरंतर उन्नति के साथ यह महोत्सव राष्ट्रीय एकता को चिरजीवी बनाए हुए है।

विशिष्ट अतिथि प्रो0 डॉ0 विजयश्री सोना ने राष्ट्रीयता से जुड़े शैक्षिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल व रामबोध शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया।

सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने स्वागत भाषण तथा प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

सद्भावना सभा का संयोजन प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल एवं आशीष उपाध्याय ने किया।

इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, लोकप्रिय गायक रवि त्रिपाठी, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, आशुतोष मिश्र, छोटेलाल सरोज, संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी, अधिवक्ता संतोष पाण्डेय, पप्पू तिवारी, सभासद दारा सिंह, सभासद आशीष कौशल, दुर्गेश पाण्डेय, त्रिभु तिवारी, अतुल शुक्ल, मुरलीधर तिवारी, दिनेश मिश्र, बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, सिंटू मिश्र आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button