ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला मजिस्ट्रेट ने 5 गुण्डों को किया जिला बदर एवं दो व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

जिला मजिस्ट्रेट ने 05 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 02 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जिले प्रतापगढ़ के जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नहीं करता है ऐसे 05 व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के तहत जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना देल्हूपुर ग्राम तौकलपुर के 03 गुण्डों क्रमशः गुफरान पुत्र आसिर उर्फ असीर उर्फ यासिर, सलमान पुत्र आसिर उर्फ असीर उर्फ यासिर व इमरान पुत्र आसिर उर्फ असीर उर्फ यासिर, थाना नवाबगंज ग्राम आलापुर के यश सोनकर उर्फ यश छाबड़ा पुत्र विजय सोनकर तथा थाना कोहड़ौर ग्राम उसका के कृष्ण चन्द्र वर्मा उर्फ कृष्णा पटेल पुत्र दूधनाथ पटेल को जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है।
इसके अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद प्रतापगढ़ के शस्त्र लाइसेंसी जो आपराधिक क्रिया-कलाप में लिप्त होने एवं शस्त्र अनुज्ञा-पत्र की शर्तो का उल्लंघन करने के दोषी पाये गये 02 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने थाना कोतवाली पट्टी/टीजीएस के वर्तमान पता-17 होस्टिंग रोड अशोक नगर थाना कैण्ट प्रयागराज के अम्बुज शुक्ल पुत्र डीपी शुक्ला के शस्त्र एनपी बोर राइफल तथा थाना अन्तू ग्राम उमरी के बृजेश कुमार शुक्ला पुत्र लालता प्रसाद के शस्त्र एसबीबीएल को निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button