ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हिंदू एकता की हुंकार

राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हिंदू एकता की हुंकार

राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़।अक्षय तृतीया पर्व पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष त्रिपाठी ने शहर के कंपनी बाग से झंडी दिखाकर रवाना किया शोभायात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर राजापाल चौराहा चौक घंटाघर भंगवा चुंगी बलीपुर होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय चौराहा हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में रथ घोड़ा डीजे के साथ हजारों की संख्या में भगवान परशुराम के भक्त हाथ ने झंडा फरसा उठाकर जय श्री परशुराम का जयकारा लगाते हुए भक्तिमय माहौल में उत्साहित नजर आए। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला भगवान परशुराम के दिव्य स्वरूप में खुली जीप में सवार होकर शोभायात्रा को सुशोभित करते रहे । लोगो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा के साथ पुलिस बल सक्रिय रहा जिससे ट्रैफिक संचालन में कोई अव्यवस्था नहीं हुई । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय संरक्षक आशुतोष त्रिपाठी डॉ नीरज त्रिपाठी जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजेश पांडेय हरिकेश पांडेय अविनाश पांडेय अंकित शिवा पांडेय बीनू पांडेय आदित्य मिश्र अच्युतानंद पांडेय अखिलेश मिश्र बच्चा तिवारी शरद तिवारी राजेश चंद दुबे अभिषेक मिश्र प्रधान राजेश शुक्ला फौजी अनुराग त्रिपाठी एडवोकेट आलोक गर्ग पंकज मिश्र कार्तिकेय मिश्र सावन मिश्र विवेक टोनी अमित सिंह धर्मराज सिंह अभिषेक सिंह मुन्ना मिश्र शैलेश मिश्र राजीव मिश्र ओमप्रकाश त्रिपाठी मनीष दुबे अरुण उपाध्याय एडवोकेट विजय मिश्र प्रदीप मिश्र प्रशांत तिवारी अंकित दूबे अभिषेक मिश्र एडवोकेट बंटी सिंह एडवोकेट हरीश शुक्ल एडवोकेट अभिषेक तिवारी अंकित पाठक प्रशांत पांडेय अंशुमान सिंह रोहित मिश्र जुबाए महामंत्री विवेक त्रिपाठी एडवोकेट सहित भारी संख्या में सनातनी शोभायात्रा में शामिल रहे और प्रसाद ग्रहण किए ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button