ब्रेकिंग
युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ०अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी –

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, प्रतापगढ़ श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेत्तृत्व में उ0नि0 मुकेश सिंह परिहार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2025 धारा 331 (4)/305 (e) बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित 4 अभियुक्तों  मयूर तिवारी पुत्र राजेन्द्र कुमार तिवारी निवासी बैराना वाजिदपुर थाना नवबागंज जनपद प्रतापगढ़, 2. जावेद खान पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी वाजिदपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़, 3. जसवंत नाई पुत्र रामहर्ष निवासी छत्ता का पुरवा कोराली थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़, 4. सानू अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी सबीसपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को चोरी की 01 मोटर साइकिल व निशादेही पर चोरी के चावल 70 किलोग्राम, गेहूं 40 किलोग्राम व कैरम बोर्ड-2 पीस, बैटमिन्टन – 2 पीस, थाली – 5 पीस, विद्यालय की मोहर – 1 पीस, 01 ताले, 01 आरी, गाड़ी की नम्बर प्लेट व 460 रुपये के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कोराली मोड हाइवे से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछने पर अपनी गलती की माँफी मांगते हुए एक स्वर में बता रहे है कि हम लोग आसपास छोटी मोटी चोरिया करते रहते है। चोरियो से मिले सामान को औने पौने दाम पर बेचकर मिला पैसा आपस मे बाटकर अपना खर्चा चलाते है। ये गाडी हम तीनो ने मिलकर रायबरेली से 10-15 दिन पहले चुराये थे । हम लोग चोरी की मोटरसाइकिल लिये थे तथा हम लोग व हमारे साथी सानू ने मिलकर दो-तीन दिन पहले रात मे वाजिदपुर प्राथमिक विधालय मे आरी से ताला काटकर गेंहू चावल व खेलने का समान चोरी किये थे उसी मे से कुछ सामान हम बेचने जा रहे थे । तथा कुछ सामान हम लोगो ने कोराली नहर पुल से वाजिदपुर की तरफ जाने वाली की नहर पटरी के किनारे झाड़ी मे बिजली के खम्बे के पास छुपा दिये है। जिस पर हमारा ही साथी सानू जो हमारे साथ चोरी मे शामिल था नजर बनाये हुये है। अभी साथ चलकर समान बरामद करा सकते है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button