ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

अपने हक एवं अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष - रमाशंकर शुक्ल

विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

अपने हक एवं अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष – रमाशंकर शुक्ल

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर धरने की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि एक अप्रैल 2005 के पहले के विज्ञापन वाले सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आक्षादित किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इसी आधार पर अन्य विभाग के कार्मिकों को पुरानी पेंशन से आक्षादित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया, किंतु परिषदीय शिक्षकों का आदेश जारी न करना सौतेला व्यवहार परिलक्षित करता है। आज विकट गर्मी में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह भी दुर्भाग्य है सरकार हमारी मौलिक मांगों को भी मानने को तैयार नहीं है जिसके लिए हम भविष्य में भी अपने हक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

प्रयागराज मंडल के मांडलिक मंत्री अनिल पांडेय ने कहा कि हम सभी शिक्षक जब एक रहेंगे तभी हम अपनी हर मांग को मजबूती से सरकार के समक्ष रख सकेंगे। जिला मंत्री विनय सिंह ने कहा कि 2015 के बाद बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति आज तक नहीं की गई है पदोन्नति पाना मेरा मौलिक अधिकार है ।किंतु सरकार इससे हम शिक्षकों को वंचित कर रही है। सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में विषय की बाध्यता को समाप्त किया जाना चाहिए । इस मौके पर राजेश पांडेय ने भी अपने विचार रखा। धरने का संचालन प्रभाशंकर पांडेय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय डेरवा ने किया।

इस मौके पर पंकज तिवारी ,विजय मिश्रा, अजीत कुमार, सुशील तिवारी, मनोज, अरुणपति, प्रभाकर नाथ, रामानंद मिश्रा ,रमेश मिश्रा ,विष्णु सिंह, बृजेंद्र पांडे ,संतोष मिश्रा ,विनोद यादव ,निर्भय सिंह ,सुधीर ,मानवेंद्र द्विवेदी ,राकेश सिंह ,जैनेंद्र ,प्रभाकर प्रताप सिंह, मनोज पांडे ,सुधीर सिंह, प्रभात मिश्रा,बृजेश सिंह, बलराम पाठक, पन्ना लाल यादव, कमलेश, प्रभात मिश्रा, शशिकांत, अतुल पांडे ,आनंद, मेवालाल ,अरविंद मिश्रा, नीरज पांडे, संजय सिंह ,विनोद ,राजेंद्र पटेल, फारूक,यमुना ,अनुराग सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,सतीश, राजेश सिंह ,उमेंद्र, राघवेंद्र ,साबान आदि भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button