ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नवागत जिलाधिकारी शिव सहाय ने कोषागार पहुॅचकर कार्यभार किया ग्रहण

नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार पहुॅचकर कार्यभार ग्रहण किया

प्रतापगढ़। जनपद में नवागत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जिलाधिकारी के रूप में कोषागार गये, जहां पर उन्होने डबल लॉक का चार्ज संभाला। प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय पहुॅचकर मार्च पास्ट की सलामी ली। नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बन्धुओं से परिचय प्राप्त किया और बताया कि वह मूलरूप में सीतापुर रहने वाले है, वह वर्ष 2011 में आईएएस बने।

उन्होने बताया कि प्रथम पोस्टिंग बाराबंकी जनपद में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य किये, उसके उपरान्त बरेली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य किया। इसके बाद जिलाधिकारी रामपुर में 1 वर्ष का कार्यकाल रहा तथा जनपद झांसी में जिलाधिकारी के पद पर कार्य करने का मौका मिला। इसके उपरान्त लखनऊ में चीनी और गन्ना विकास विभाग में विशेष सचिव के रूप में 03 वर्ष का कार्यकाल रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्य किया। उन्होने कहा कि शासन की योजनाओं के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम की मानीटरिंग की जायेगी और कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाये। महाकुम्भ-2025 में श्रद्धालुओं के आवागमन में जो भी असुविधा होगी उसे प्राथमिकता पर कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त भी यदि जनपद में कोई समस्या संज्ञान में आती है तो उसका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button