ब्रेकिंग
प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दलित युवती के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन, प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

प्रतापगढ़,। दलित युवती के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रभारी निरीक्षक रानीगंज आदित्य सिंह और दुर्गागंज के चौकी इंचार्ज रोहित यादव को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

इस मामले में इंस्पेक्टर रानीगंज आदित्य कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रोहित यादव की लापरवाही के कारण दूर्गागंज में बवाल हुआ था। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह को रानीगंज थाने की कमान सौंपी गई है।

इस मामले में कई अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर गुलाब चंद्र सोनकर कंधई के कोतवाल बनाए गए हैं, जबकि इंस्पेक्टर अवन दीक्षित को पट्टी कोतवाली की कमान सौंपी गई है। पट्टी कोतवाल आलोक कुमार से थानेदारी छीन ली गई है।

इसके अलावा, सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज भी बदले गए हैं। आसपुर देवसरा और नवाबगंज के थानाध्यक्षों की भी अदला-बदली की गई है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह को नवाबगंज थाने का चार्ज सौंपा गया है, जबकि धीरेन्द्र ठाकुर आसपुर देवसरा के इंचार्ज बनाए गए हैं।

इस मामले में एसपी का यह बड़ा एक्शन पुलिस विभाग में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button