ब्रेकिंग
18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

लालगोपालगंज नगर पंचायत के अंधेरगर्दी का मामला पंहुचा डिप्टी सीएम के दरबार

सभासदों ने केशव मौर्या से लगाई गुहार की पार्टी के लोगों की नही होती सुनवाई

लालगोपालगंज नगर पंचायत के अंधेरगर्दी का मामला पंहुचा डिप्टी सीएम के दरबार

 

सभासदों ने केशव मौर्या से लगाई गुहार की पार्टी के लोगों की नही होती सुनवाई

 

प्रयागराज, लालगोपालगंज नगर पंचायत का मामला अब डिप्टी सीएम के दरबार तक पंहुच गया की। सभासदों ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से मुलाक़ात करके उन्हे शिकायतों का जखीरा थमाया और मामले को गंभीरता से दिखवाने की अपील किया। सभासदों ने इस विषय पर भी आग्रह किया है की भाजपा से जुड़े सभासदों और उनके द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यो की उपेक्षा की जाती है। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने मामले को गहराई तक दिखवाने का आश्वाशन दिया है

क्या है मामला जिस पर आक्रोशित है सभासद

नगर पंचायत लालगोपालगंज के सभासदों का लम्बे समय से ये आरोप रहा है की नगर पंचायत अध्यक्ष पति हर चीज मे मनमानी पर उतारू रहते है। खासकर भाजपा से जुड़े सभासदों के विकास कार्यो और उनके सुझावो की लगातार लम्बे समय से उपेक्षा की जाती रही है। विकास कार्यो से लेकर प्रस्ताव तक मे भाजपा समर्थित सभासदों को घास नही डाली जाती, जिसको लेकर सभासदों मे चेयरमैन और उनके पति व देवर को लेकर आक्रोश पनप उठा है। सभसदों का कहना है की नगर पंचायत मे विशेष लोगों और अध्यक्ष के चहेतो का बोलबाला है। कुल मिलाकर सभासदों की माने तो लालगोपालगंज नगर पंचायत मे अंधेरगर्दी मची हुयी है।

अब डिप्टी सीएम मामले को किस तरह देखते है और सभासदों के शिकायती पत्र को लेकर क्या रवैया अपनाते है ये देखने का विषय होगा। सभासद राधे श्याम पटेल, करम चंद यादव उर्फ़ राजा बाबू और राहुल गुप्ता ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मामले मे हस्तक्षेप करने की मांग किया है

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button