ब्रेकिंग
स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

साल्सा द्वारा विधिक सेवाओं सम्बन्धी ली गई जानकारी

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित विधिक सेवाओं सम्बन्धी जानकारी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को नालसा के द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर निःशुल्क विधिक सेवा सम्बन्धी विचाराधीन प्रार्थना पत्रों के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। सचिव ने बताया कि कुल सात प्रार्थना पत्र निःशुल्क विधिक सहायता हेतु विचाराधीन थे जिसमें विनोद कुमार अग्रहरि के चार प्रार्थना पत्र तथा तीन अन्य के प्रार्थना पत्र विचाराधीन थे जिसमें विनोद कुमार अग्रहरि प्रार्थना पत्र देने के बाद कभी पैरवी के लिए डी एल एस ए कार्यालय में संपर्क नहीं किया। तीन अन्य प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया है। नालसा व साल्सा द्वारा प्राप्त कोई भी प्रार्थना पत्र निःशुल्क विधिक सहायता हेतु विचाराधीन नहीं है । इस अवसर पर अन्य विधिक सेवाओं सम्बन्धी साल्सा द्वारा प्राप्त की गई। साल्सा द्वारा बजट के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर निःशुल्क विधिक सेवा देने वाले पैनल अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी, मुकुंद राव एडवोकेट, पीएलवी अमन त्रिपाठी, राम चन्द्र मिश्र, ममता पाण्डेय पैनल एडवोकेट सहित कार्यालय लिपिक शैलेश कुमार ओझा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button