ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप

हथिगवां में सनसनी—भरोसे के नाम पर संबंध, शोषण के बाद शादी से इंकार पर पीड़िता ने लगाई गुहार

2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप

हथिगवां में सनसनी—भरोसे के नाम पर संबंध, शोषण के बाद शादी से इंकार पर पीड़िता ने लगाई गुहार

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर युवती ने शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने विवाह का भरोसा दिलाकर उसे अपने प्रभाव में रखा और इस दौरान पति-पत्नी की तरह संबंध बनाए।
आरोप है कि शिक्षक युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा और कई जगहों पर ठहराया। यहां तक कि अपने बहन-बहनोई के घर भी ले जाकर संबंध बनाए गए। पीड़िता ने इस पूरे मामले में आरोपी के परिजनों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।
पीड़िता के अनुसार, लंबे समय तक साथ रखने और शादी के वादे करने के बाद अब आरोपी ने विवाह से इंकार कर दिया है और अब दूसरी शादी की तैयारी में जुटा है, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है।
पीड़िता समेत परिजनों का दावा है कि उनके पास फोटो, कॉल रिकॉर्ड, वीडियो और बातचीत जैसे कई अहम साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद आरोपी पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button