ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाप्रतापगढ़

परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा

सवर्ण आर्मी के नेतृत्व में बाबागंज क्षेत्र में विशाल आयोजन, पवन मिश्र की अगुवाई में कई गांवों से गुजरेगी यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा

सवर्ण आर्मी के नेतृत्व में बाबागंज क्षेत्र में विशाल आयोजन, पवन मिश्र की अगुवाई में कई गांवों से गुजरेगी यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज विधानसभा और कुंडा में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर बाबागंज क्षेत्र में इस बार भक्ति, उत्साह और भव्यता का केंद्र बनने जा रहा है। 19 अप्रैल की सुबह 8 बजे से सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक और विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां युद्धस्तर पर अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
शोभायात्रा का शुभारंभ संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार स्थित प्राचीन बूढ़े बाबा धाम से होगा। सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव पवन मिश्र के नेतृत्व में निकलने वाली यह यात्रा क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें झींगुर, आजाद नगर, हीरागंज, महेशगंज, राजापुर बाजार और पाना का पुरवा शामिल हैं। पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत, पुष्प वर्षा और जलपान की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार यात्रा का समापन भगौतीगंज, कल्याणपुर स्थित ढिगवस इंटर कॉलेज में किया जाएगा, जहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन प्रस्तावित है। शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
सवर्ण आर्मी द्वारा गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस बार हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकता है।
प्रदेश सचिव पवन मिश्र ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button